Movie prime

अरे गजब! सवाल-जवाब छोड़िये...अब ChatGPT से कर सकेंगे UPI पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी एकदम आसान

 
ChatGPT
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

डेली लाइफ में ChatGPT का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब यह सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहेगा। ओपनएआई ने भारत में UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और फिनटेक कंपनी Razorpay के साथ साझेदारी की है। यह भारत में किसी AI चैटबॉट के जरिए रियल-टाइम पेमेंट नेटवर्क को जोड़ने का पहला प्रयास है। इसके माध्यम से यूजर सीधे ChatGPT इंटरफेस से शॉपिंग और पेमेंट दोनों कर सकेंगे।

पायलट के तौर पर शुरू हुई सुविधा

इस साझेदारी की घोषणा 9 अक्टूबर 2025 को हुई और फिलहाल इसे पायलट फेज में लॉन्च किया गया है। इस टेस्टिंग फेज का उद्देश्य यह देखना है कि AI एजेंट्स सुरक्षित, तेज और यूजर-कंट्रोल्ड तरीके से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या नहीं। अभी यह सुविधा केवल सेलेक्टेड यूजर्स और चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

BigBasket पर ChatGPT से पेमेंट

टाटा ग्रुप के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म BigBasket उन पहले प्लेटफॉर्म्स में शामिल है, जो इस सुविधा को पेश कर रहे हैं। इस पायलट में Axis Bank और Airtel Payments Bank बैंकिंग पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।

UPI: भारत में सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट

भारत में UPI डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय तरीका है। हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा ट्रांजैक्शन UPI के जरिए किए जाते हैं। ऑनलाइन पेमेंट में करीब 80% लेनदेन UPI के माध्यम से होते हैं।

हाल ही में NPCI ने नया सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके बाद UPI पेमेंट के लिए PIN की जरूरत नहीं रहेगी। अब यूजर फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए भी पेमेंट कर सकेंगे, जिससे लेनदेन और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा।