Movie prime

मिडिल ईस्ट संकट से डिफेंस कंपनियां चमकीं, Mazagon Dock बना मार्केट का स्टार

 
मिडिल ईस्ट संकट से डिफेंस कंपनियां चमकीं, Mazagon Dock बना मार्केट का स्टार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) के शेयरों में 9 प्रतिशत तक की उछाल देखी गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब इस PSU स्टॉक में मजबूत तेजी दर्ज की गई है। इस हफ्ते कंपनी के शेयरों में कुल मिलाकर लगभग 15 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है।

कारोबारी सत्र की शुरुआत 2398.95 रुपये पर हुई और देखते ही देखते शेयर इंट्रा-डे हाई 2559 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली के कारण यह 2373.55 रुपये के निचले स्तर को भी छू गया।

तेजी की दो मुख्य वजहें

1. ईरान-इजरायल युद्ध का असर

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष से वैश्विक स्तर पर डिफेंस खर्च बढ़ने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध लंबा खिंचने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों और तकनीक की मांग बढ़ेगी। ऐसे में भारतीय डिफेंस कंपनियां एक्सपोर्ट के मौके तलाश रही हैं। इस वजह से Paras Defense, BEL, Hindustan Aeronautics और Cochin Shipyard जैसे स्टॉक्स में भी तेजी आई है।

2. 99,000 करोड़ का नौसेना कॉन्ट्रैक्ट 

मझगांव डॉक को भारतीय नौसेना से 6 आधुनिक पनडुब्बियां बनाने का 99,000 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर ने कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि के बाद मार्केट में सेंटिमेंट मजबूत हुआ।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय 

विश्लेषकों का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव और बड़े डिफेंस ऑर्डर से डिफेंस स्टॉक्स में लॉन्ग-टर्म तेजी की उम्मीद है। हालांकि, शॉर्ट-टर्म में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वैश्विक तनाव और सरकारी ऑर्डर पर नजर रखें।