Movie prime

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का IPO 29 जनवरी से खुलेगा, 5 फरवरी को होगी लिस्टिंग

 
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का IPO 29 जनवरी से खुलेगा, 5 फरवरी को होगी लिस्टिंग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 29 जनवरी को खुलने जा रहा है। निवेशक 31 जनवरी तक इस इश्यू के लिए बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 5 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

IPO के जरिए जुटाए जाएंगे ₹3,027.26 करोड़
कंपनी इस इश्यू से कुल ₹3,027.26 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसके तहत ₹300 करोड़ के 74,62,686 नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹2,727.26 करोड़ के 6,78,42,284 शेयर बेचेंगे।

प्राइस बैंड और निवेश की जानकारी
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड ने IPO का प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 तय किया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 1 लॉट यानी 35 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। यदि आप अपर प्राइस बैंड ₹402 के हिसाब से 1 लॉट खरीदते हैं, तो इसके लिए ₹14,070 का निवेश करना होगा।
वहीं, अधिकतम 14 लॉट यानी 490 शेयर्स के लिए ₹1,96,980 का निवेश किया जा सकता है।

IPO का वितरण

  • 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है।
  • 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए।
  • 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए।

कंपनी का परिचय
2010 में स्थापित डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव और अन्य सर्जरी जैसी आईकेयर सेवाएं देती है। यह चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस और आईकेयर से जुड़े फार्मा उत्पाद भी बेचती है। वित्त वर्ष 2024 में भारतीय आईकेयर सर्विस चेन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 25% थी।

IPO क्या है?
IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) वह प्रक्रिया है, जिसके तहत कोई कंपनी पहली बार आम जनता के लिए अपने शेयर जारी करती है। इसके जरिए कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए पूंजी जुटाती है।