Movie prime

Varanasi: वेतन न मिलने से इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल, ठप हुआ बस संचालन

 
Varanasi: वेतन न मिलने से इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल, ठप हुआ बस संचालन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: मिर्जामुराद स्थित ई-चार्ज स्टेशन पर शनिवार सुबह इलेक्ट्रिक बस चालकों ने लंबित वेतन को लेकर हड़ताल शुरू कर दी, जिससे शहर में बस सेवा ठप पड़ गई।

होली पर फीका पड़ा उत्साह

बस चालकों ने बताया कि उनका एक महीने से वेतन रुका हुआ है, जिससे उनकी होली का उल्लास फीका पड़ गया। आर्थिक तंगी के कारण त्योहार की खुशियां अधूरी रह गईं, जिससे वे काफी हताश हैं।

प्रबंधन की अपील नाकाम

बसों का संचालन करने वाली ग्रीन सेल कंपनी के प्रबंधन से जुड़े संजीत कुमार ने चालकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अडिग रहे। चालकों का कहना है कि वेतन मिलने तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।

यात्री हुए परेशान

बस सेवा बाधित होने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक हड़ताल जारी थी। इस प्रदर्शन में अभिलाष जायसवाल, राकेश, राममूरत यादव, विनोद, पंकज सिंह, सर्वेश, संतोष पाल और धनंजय बिंद समेत कई चालक शामिल रहे।