Movie prime

धनतेरस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की GST 2.0 रिपोर्ट, बढ़ी खरीदारी और उपभोक्ताओं को मिला लाभ

 
GST 2.0
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर GST 2.0 के तहत आए बदलाव और त्योहारी सीजन में बढ़ी खरीदारी के आंकड़े पेश किए।

निर्मला सीतारमण ने बताया कि GST 2.0 नवरात्रि के पहले दिन लागू किया गया था और इसे पूरे उत्साह के साथ देशवासियों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 54 आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स कटौती की, जिससे इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचा। वित्त मंत्री के अनुसार, जीएसटी रिफॉर्म से ग्राहकों की खरीद क्षमता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त योगदान मिलेगा।

cc

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को इस कदम के लिए धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने GST 2.0 को आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार बताया और कहा कि यह निवेश और व्यापार को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने डबल फायदा देकर हर घर में मां लक्ष्मी के आगमन को सुनिश्चित किया है।

cc

वित्त मंत्री ने सितंबर महीने के आखिरी 9 दिनों में खरीदारी के आंकड़े साझा किए:

- यात्री वाहन बिक्री: 3.72 लाख यूनिट

- दोपहिया वाहन बिक्री: 21.60 लाख यूनिट

- तिपहिया वाहन बिक्री: पिछले साल से 5.5% अधिक

- टेलीविजन सेटों की बिक्री: 30-35% बढ़ी

- एयर कंडीशनर की बिक्री: दोगुनी

- FMCG उत्पादों की बिक्री में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज

cc

निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST बचत उत्सव के तहत यह सुधार उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल रहा है और उन्हें पहले से ज्यादा बचत करने में मदद कर रहा है।