Movie prime

FSSAI ने लॉन्च किया ‘Food Safety Connect’ ऐप, अब गंदे और मिलावटी खाने की शिकायत सीधे होगी दर्ज
 

 
 FSSAI ने लॉन्च किया ‘Food Safety Connect’ ऐप, अब गंदे और मिलावटी खाने की शिकायत सीधे होगी दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मिलावटी और खराब खाने के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए ‘Food Safety Connect’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब आम नागरिक होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड में गंदगी, खराब गुणवत्ता या मिलावट की शिकायत सीधे फूड सेफ्टी विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

FSSAI का कहना है कि हर नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ और ताजा भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, ताकि उपभोक्ता किसी भी तरह की खाद्य अनियमितता की तुरंत सूचना दे सकें।

ऐप से क्या-क्या शिकायत कर सकेंगे?

इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता निम्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कर सकते हैं:

  • खाने में मिलावट होने का संदेह
  • बासी या खाने योग्य नहीं भोजन
  • रेस्टोरेंट या होटल के किचन में गंदगी
  • मक्खी, कॉकरोच या चूहों की मौजूदगी
  • हाइजीन नियमों का पालन न होना
  • खाद्य सामग्री के गलत भंडारण की शिकायत

उपभोक्ता शिकायत के साथ मौके की फोटो, स्थान की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण भी अपलोड कर सकते हैं।

कैसे करें शिकायत?

FSSAI ने शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया है:

  • मोबाइल में Food Safety Connect ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • ऐप खोलें और गंदगी या खराब भोजन की फोटो लें।
  • घटना की जगह का नाम और पता दर्ज करें।
  • शिकायत की श्रेणी चुनें।
  • Submit बटन दबाएं।
  • शिकायत सबमिट होते ही वह संबंधित क्षेत्र के फूड सेफ्टी ऑफिसर के डिजिटल डैशबोर्ड पर पहुंच जाएगी, जहां से आगे कार्रवाई की जाएगी।
  • खाद्य सुरक्षा पर बढ़ेगी निगरानी

विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऐप देशभर में खाद्य सुरक्षा निगरानी को मजबूत करेगा। अब उपभोक्ता केवल शिकायतकर्ता नहीं रहेंगे, बल्कि खाद्य गुणवत्ता की निगरानी में सक्रिय भागीदार भी बन सकेंगे।

FSSAI ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी गंदा, मिलावटी या असुरक्षित भोजन दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत Food Safety Connect ऐप के माध्यम से साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।