Movie prime

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

 
Gold Rate
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Gold-Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में सुस्ती के असर के बीच बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर कारोबार की शुरुआत कमजोर रुख के साथ हुई।

एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने की कीमत 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,63,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली। इससे पहले पिछले सत्र में सोना 1,63,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सोने की कीमत और नीचे आ गई। इसके चलते सोना करीब 0.43 प्रतिशत गिरकर 1,62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन कीमतों में नरमी और निवेशकों की सतर्कता के कारण घरेलू बाजार में भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर की चाल पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स पर दबाव के साथ खुला बाजार