मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, चांदी 2.70 लाख के पार
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हालात और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह कमोडिटी बाजार में चांदी की कीमत में 5 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जबकि सोना भी 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इससे पहले भी बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में जोरदार बढ़त देखी गई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार जब वैश्विक स्तर पर तनाव या युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प की ओर रुख करते हैं। सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसी वजह से इनकी मांग बढ़ने पर कीमतों में उछाल आ जाता है।
चांदी की कीमत में जोरदार तेजी
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कमोडिटी मार्केट में 1 किलो चांदी का भाव 2,71,098 रुपये पहुंच गया। इसमें 5,538 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। मई डिलीवरी वाले फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में भी करीब 2.09 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,69,900 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर और 2,74,251 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर बनाया।
सोना भी हुआ महंगा
सोने की कीमत में भी बढ़त जारी है। सुबह 10 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 1,62,184 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले स्तर से 659 रुपये अधिक है। कारोबार के दौरान सोने ने 1,62,108 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,63,142 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।
किस शहर में कितना है सोने-चांदी का भाव
देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।
पटना: सोना ₹1,61,990 | चांदी ₹2,68,580
जयपुर: सोना ₹1,62,060 | चांदी ₹2,68,680
कानपुर: सोना ₹1,62,120 | चांदी ₹2,68,790
लखनऊ: सोना ₹1,62,120 | चांदी ₹2,68,790
भोपाल: सोना ₹1,62,250 | चांदी ₹2,69,000
इंदौर: सोना ₹1,62,250 | चांदी ₹2,69,000
चंडीगढ़: सोना ₹1,62,080 | चांदी ₹2,68,720
रायपुर: सोना ₹1,62,020 | चांदी ₹2,68,610
कहां सबसे सस्ता और महंगा सोना
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है, जहां 10 ग्राम की कीमत 1,61,990 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां 10 ग्राम का भाव 1,62,250 रुपये है।
चांदी कहां सस्ती और कहां महंगी
चांदी की बात करें तो पटना में यह सबसे सस्ती है, जहां 1 किलो का भाव 2,68,580 रुपये है। जबकि भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है, जहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,69,000 रुपये तक पहुंच गई है।
