Movie prime

सोना-चांदी कीमतों में फिर उछाल, गोल्ड 1.55 लाख के पार, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

 
Gold Rate
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में यह उछाल दर्ज किया गया है।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,54,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,53,931 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे सोना 1,55,674 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, यानी एक ही दिन में करीब 1,800 रुपये की तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ने 1,57,000 रुपये के उच्च स्तर को भी छू लिया।

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,60,301 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद भाव से करीब 10,400 रुपये ज्यादा है। शुरुआती सत्र में चांदी 2,64,885 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल तक पहुंच गई थी।

दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,849 रुपये चल रहा है, जबकि 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए 28,490 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत 2,849 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

आज आपके शहर में सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)

गुड रिटर्न के अनुसार

दिल्ली

24 कैरेट: 1,56,740 रुपये

22 कैरेट: 1,43,690 रुपये

18 कैरेट: 1,17,590 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,56,590 रुपये

22 कैरेट: 1,43,540 रुपये

18 कैरेट: 1,17,440 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,57,300 रुपये

22 कैरेट: 1,44,190 रुपये

18 कैरेट: 1,23,490 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,56,590 रुपये

22 कैरेट: 1,43,540 रुपये

18 कैरेट: 1,17,440 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,56,640 रुपये

22 कैरेट: 1,43,590 रुपये

18 कैरेट: 1,17,490 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,56,740 रुपये

22 कैरेट: 1,43,690 रुपये

18 कैरेट: 1,17,590 रुपये

पटना

24 कैरेट: 1,56,640 रुपये

22 कैरेट: 1,43,590 रुपये

18 कैरेट: 1,17,490 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट: 1,56,590 रुपये

22 कैरेट: 1,43,540 रुपये

18 कैरेट: 1,17,440 रुपये

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है।