सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल: एक हफ्ते में सोना ₹3320 और चांदी ₹35 हजार महंगी, जानें आज का रेट
Gold-Silver Rate : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में दोनों बहुमूल्य धातुओं ने निवेशकों को चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल का सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ा है। अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड से जुड़े फैसलों का विरोध करने वाले देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
इसी वजह से सेफ हेवन माने जाने वाले सोने और चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 3320 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है, जबकि चांदी 35 हजार रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है।
आज के भाव की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4603.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ 2,95,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है।
आपके शहर में सोने के ताजा भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,930
22 कैरेट – ₹1,31,950
18 कैरेट – ₹1,07,990
मुंबई (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,780
22 कैरेट – ₹1,31,800
18 कैरेट – ₹1,07,840
चेन्नई (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,44,870
22 कैरेट – ₹1,32,800
18 कैरेट – ₹1,10,900
कोलकाता (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,780
22 कैरेट – ₹1,31,800
18 कैरेट – ₹1,07,840
अहमदाबाद (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,830
22 कैरेट – ₹1,31,850
18 कैरेट – ₹1,07,890
लखनऊ (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,930
22 कैरेट – ₹1,31,950
18 कैरेट – ₹1,07,990
पटना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,830
22 कैरेट – ₹1,31,850
18 कैरेट – ₹1,07,890
हैदराबाद (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,43,780
22 कैरेट – ₹1,31,800
18 कैरेट – ₹1,07,840
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक हालात में अनिश्चितता बनी रहने पर आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
