Movie prime

Gold Rate : इजराइल-ईरान तनाव के बीच बढ़ा सोने का भाव, जानें आज आपके शहर के ताजा रेट

 
Gold Rate : इजराइल-ईरान तनाव के बीच बढ़ा सोने का भाव, जानें आज आपके शहर के ताजा रेट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Gold Rate : मध्य पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार की दिशा बदल दी है। हाल ही में इजराइल द्वारा ईरान के अहम परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले और उसके जवाब में हुए ड्रोन हमलों के चलते भू-राजनीतिक हालात काफी बिगड़ गए हैं। इसका सीधा असर सोने-चांदी (Gold Rate) की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

अस्थिर माहौल के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सबसे भरोसेमंद विकल्प है – सोना। नतीजतन, सोने की कीमतों (Gold Rate) ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया है। पिछले 20 वर्षों में सोने की कीमतों में करीब 1200 फीसदी का उछाल देखा गया है। जहां साल 2005 में सोना सिर्फ 7,638 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वह अब जून 2025 में 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया है।

Gold Rate : इजराइल-ईरान तनाव के बीच बढ़ा सोने का भाव, जानें आज आपके शहर के ताजा रेट

Gold Rate : जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा भाव:

  • MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,00,310 में बिक रहा है। वहीं चांदी ₹1,06,456 प्रति किलो है।
  • इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,00,480 प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोना ₹92,107 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

शहरवार सोने और चांदी के दाम:

  • कोलकाता: सोना ₹1,00,160 प्रति 10 ग्राम | चांदी ₹1,06,456 प्रति किलो
  • मुंबई: सोना ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम | चांदी ₹1,06,730 प्रति किलो
  • हैदराबाद: सोना ₹1,00,430 प्रति 10 ग्राम | चांदी ₹1,06,910 प्रति किलो
  • दिल्ली: सोना ₹1,00,100 प्रति 10 ग्राम | चांदी ₹1,06,560 प्रति किलो
  • चेन्नई: सोना ₹1,00,570 प्रति 10 ग्राम | चांदी ₹1,07,050 प्रति किलो

क्या कहते हैं जानकार?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि भू-राजनीतिक संकट गहराता है, तो सोने और चांदी में निवेश और अधिक बढ़ सकता है। ऐसे समय में ये दोनों धातुएं निवेशकों के लिए ‘सेफ हेवन’ मानी जाती हैं।