Movie prime

शादी के सीजन में बढ़ी सोने की खरीदारी, जानिए आप के शहर में क्या है सोने का भाव ?

 
ss
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : देश में शादियों का सीजन शुरू होते ही गोल्ड मार्केट में रौनक लौट आई है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद लोग बड़ी मात्रा में गोल्ड खरीद रहे हैं। घरेलू फ्यूचर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बावजूद ग्राहकों की भीड़ ज्वेलरी शोरूम तक पहुंच रही है।

पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने के दाम में ₹3,060 प्रति 10 ग्राम की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। ऐसे में यदि आप रविवार, 16 नवंबर को सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा रेट जरूर जान लें, ताकि कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर आपकी जेब पर न पड़े।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली
- 24 कैरेट – ₹1,25,230
- 22 कैरेट – ₹1,14,800
- 18 कैरेट – ₹93,960

मुंबई
- 24 कैरेट – ₹1,25,080
- 22 कैरेट – ₹1,14,650
- 18 कैरेट – ₹93,810

चेन्नई
- 24 कैरेट – ₹1,26,000
- 22 कैरेट – ₹1,15,500
- 18 कैरेट – ₹96,400

कोलकाता
- 24 कैरेट – ₹1,25,080
- 22 कैरेट – ₹1,14,650
- 18 कैरेट – ₹93,810

अहमदाबाद
- 24 कैरेट – ₹1,25,130
- 22 कैरेट – ₹1,14,700
- 18 कैरेट – ₹93,860

लखनऊ
- 24 कैरेट – ₹1,25,230
- 22 कैरेट – ₹1,14,800
- 18 कैरेट – ₹93,960

पटना
- 24 कैरेट – ₹1,25,130
- 22 कैरेट – ₹1,14,700
- 18 कैरेट – ₹93,860

हैदराबाद
- 24 कैरेट – ₹1,25,080
- 22 कैरेट – ₹1,14,650
- 18 कैरेट – ₹93,810

भारत में सोना खरीदना केवल निवेश नहीं, बल्कि परंपरा का अहम हिस्सा है। शादियों, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद इसकी मांग बनी रहती है।

निवेशक भी बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में चुनते हैं। शादी के सीजन में बढ़ती मांग के साथ आने वाले दिनों में सोने के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।