Gold-Silver की कीमतों में जबरदस्त उछाल: लगातार दूसरे दिन तेजी, सोना ₹1,040 और चांदी ₹900 महंगी
Jul 24, 2025, 14:38 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन Gold-Silver की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निवेशकों और आभूषण कारोबारियों की बढ़ती खरीदारी के चलते 24 कैरेट सोना ₹950 से ₹1,040 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी भी ₹900 प्रति किलोग्राम की छलांग के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गई।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक संकेतों के साथ-साथ घरेलू मांग में बढ़ोतरी और डॉलर की कमजोरी भी कीमतों में तेजी का मुख्य कारण हैं। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,02,490 और 22 कैरेट सोना ₹93,960 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
प्रमुख शहरों में Gold-Silver के दाम:
- दिल्ली:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,490 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,960 / 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,19,000 / किलोग्राम
- मुंबई:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,340 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,810 / 10 ग्राम
- अहमदाबाद:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,390 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,860 / 10 ग्राम
- चेन्नई और कोलकाता:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,340 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,810 / 10 ग्राम
- लखनऊ और जयपुर:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,490 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,960 / 10 ग्राम
- पटना:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,390 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,860 / 10 ग्राम
- बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,02,340 / 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹93,810 / 10 ग्राम
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में शादी-विवाह और त्योहारी सीजन के चलते Gold-Silver की मांग और अधिक बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में और तेजी संभव है। उल्लेखनीय है कि वैश्विक बाजारों में भी Gold की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में घरेलू सर्राफा बाजार में निवेशकों और ग्राहकों को निकट भविष्य में थोड़ी सतर्कता के साथ खरीदारी करनी चाहिए।
