Movie prime

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल या कम हुआ रेट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

 
Gold Rate
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Gold-Silver Price Today : घरेलू फ्यूचर मार्केट (MCX) में बुधवार को सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। आज ₹1,24,300 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना ₹1,23,913 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सुबह 10 बजे तक, एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत ₹1,23,998 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन की बंद कीमत से करीब ₹80 की बढ़त दर्शाती है। शुरुआती कारोबार में सोने ने ₹1,24,444 के उच्च स्तर को भी छुआ।

चांदी के दामों में भी स्थिरता

सोने की तरह चांदी की कीमतें भी बुधवार को स्थिर बनी रहीं। खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी ₹1,55,466 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी ₹1,54,926 पर खुली थी, यानी इसमें लगभग ₹700 की तेजी दर्ज की गई है।

 आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

(गुड रिटर्न्स के अनुसार)

शहर

24 कैरेट

22 कैरेट

18 कैरेट

दिल्ली

₹1,25,660

₹1,15,200

₹94,280

मुंबई

₹1,25,510

₹1,15,050

₹94,130

चेन्नई

₹1,26,560

₹1,16,000

₹96,650

कोलकाता

₹1,25,510

₹1,15,050

₹94,130

अहमदाबाद

₹1,25,560

₹1,15,100

₹94,180

लखनऊ

₹1,25,660

₹1,15,200

₹94,280

पटना

₹1,25,560

₹1,15,100

₹94,180

हैदराबाद

₹1,25,510

₹1,15,050

₹94,130

क्यों बदलती हैं सोने की कीमतें?

सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। इसके पीछे कई आर्थिक कारक जिम्मेदार हैं, जैसे —

  • डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती या कमजोरी

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की मांग

  • इंपोर्ट टैक्स और ब्याज दरें

  • वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और जियोपॉलिटिकल तनाव

भारत में सोना न केवल एक निवेश का माध्यम है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर शुभ अवसर पर सोना खरीदना भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है।