Movie prime

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, गोल्ड 1.49 लाख के पार, जानें आज का भाव

 
Gold Rate
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 3 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही मजबूत तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोना 1,41,669 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10 बजे सोना 1,46,514 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया, यानी एक दिन में करीब 5,000 रुपये की तेजी। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,49,518 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई भी छू लिया।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,53,409 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से करीब 17,000 रुपये ज्यादा है। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 2,57,480 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर भी छू लिया।

आपके शहर में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,51,900

22 कैरेट: ₹1,39,250

18 कैरेट: ₹1,13,960

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,51,750

22 कैरेट: ₹1,39,100

18 कैरेट: ₹1,13,810

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,53,060

22 कैरेट: ₹1,40,300

18 कैरेट: ₹1,20,000

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,51,750

22 कैरेट: ₹1,39,100

18 कैरेट: ₹1,13,810

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,51,800

22 कैरेट: ₹1,39,150

18 कैरेट: ₹1,13,860

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,51,900

22 कैरेट: ₹1,39,250

18 कैरेट: ₹1,13,960

पटना

24 कैरेट: ₹1,51,800

22 कैरेट: ₹1,39,150

18 कैरेट: ₹1,13,860

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,51,750

22 कैरेट: ₹1,39,100

18 कैरेट: ₹1,13,810

खरीदारी से पहले जान लें ये बात

सोना और चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है। बीते कुछ दिनों से बाजार में तेज तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें, ताकि सही कीमत पर खरीदारी की जा सके।