Movie prime

Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

 
Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Gold-Silver Price : वैश्विक बाजार में ट्रंप टैरिफ से पैदा हुई अनिश्चितताओं और आने वाले त्योहारी सीजन की मांग के चलते पिछले दिनों से सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई थी। हालांकि सोमवार, 8 सितंबर को सोने-चांदी (Gold-Silver Price) के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

Gold-Silver Price : सोने का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना: 110 रुपये सस्ता होकर 1,08,380 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 100 रुपये घटकर 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 80 रुपये कम होकर 81,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

दिल्ली और अन्य शहरों में रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,08,530 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 99,500 रुपये और 18 कैरेट 81,410 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,08,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट का भाव 99,350 रुपये और 18 कैरेट 81,290 रुपये दर्ज हुआ है।

Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

चांदी का ताजा भाव

सोने की तरह चांदी भी थोड़ी सस्ती हुई है। सोमवार को चांदी 850 रुपये घटकर 1,36,200 रुपये प्रति किलो हो गई।

  • दिल्ली: 1,36,500 रुपये प्रति किलो
  • मुंबई और कोलकाता: 1,36,200 रुपये प्रति किलो
  • चेन्नई और बेंगलुरु: 1,36,800 रुपये प्रति किलो

ऐसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम

कीमतें रोज़ाना कई फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं—जैसे डॉलर-रुपया विनिमय दर, अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, मांग और आपूर्ति, भू-राजनीतिक हालात और त्योहारी सीजन की खरीदारी। डॉलर मजबूत होता है तो भारत में सोना महंगा हो जाता है, जबकि डॉलर कमजोर पड़ने पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आती है।