Gold-Silver Rate: दशहरे पर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, 24 कैरेट सोना 1.17 लाख रुपये के पार
Oct 2, 2025, 17:54 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
New Delhi : दशहरे के पर्व पर देशभर के सर्राफा बाजारों में Gold-Silver की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। 24 कैरेट Gold आज देश के विभिन्न शहरों में 1,17,460 रुपये से लेकर 1,17,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट Gold की कीमत भी बढ़कर 1,07,670 रुपये से 1,07,820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।
Silver की बात करें तो, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 1,51,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है, जो कि अब तक के उच्चतम स्तरों में से एक माना जा रहा है।
देशभर के प्रमुख शहरों में Gold के दाम (2 अक्टूबर 2025):
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,17,610 | 1,07,820 |
| मुंबई | 1,17,460 | 1,07,670 |
| अहमदाबाद | 1,17,510 | 1,07,720 |
| चेन्नई | 1,17,460 | 1,07,670 |
| कोलकाता | 1,17,460 | 1,07,670 |
| लखनऊ | 1,17,610 | 1,07,820 |
| पटना | 1,17,510 | 1,07,720 |
| जयपुर | 1,17,610 | 1,07,820 |
| बेंगलुरु | 1,17,460 | 1,07,670 |
| हैदराबाद | 1,17,460 | 1,07,670 |
| भुवनेश्वर | 1,17,460 | 1,07,670 |
विशेषज्ञों का मानना है कि दशहरा और आगामी दीपावली के त्योहारों को देखते हुए ग्रहकों की भारी मांग, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे रुपये ने कीमती धातुओं की कीमतों को ऊपर धकेल दिया है।
इस तेजी से निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों में उत्साह है, लेकिन आम खरीदारों के लिए यह कीमतें थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। बाजार जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
