Movie prime

Gold-Silver Rate : धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, जानें आज का लेटेस्ट रेट

 
Gold Rate
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 420 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। सुबह करीब 9:50 बजे गोल्ड वायदा 0.28% की गिरावट के साथ 1,51,357 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले यह 1,50,647 रुपये पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 1,51,776 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी में भी तेज गिरावट

चांदी के दामों में भी आज गिरावट देखी गई। MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 1.13% यानी 2,710 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,35,850 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान 2,37,589 रुपये तक का उच्च स्तर छुआ।

सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,601 रुपये है, जबकि 100 ग्राम के लिए 26,010 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,651 रुपये दर्ज की गई है।

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली और लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,53,980
22 कैरेट: ₹1,41,160
18 कैरेट: ₹1,15,530

मुंबई और कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,53,830
22 कैरेट: ₹1,41,010
18 कैरेट: ₹1,15,380

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,54,920
22 कैरेट: ₹1,42,010
18 कैरेट: ₹1,18,610

अहमदाबाद और पटना

24 कैरेट: ₹1,53,880
22 कैरेट: ₹1,41,060
18 कैरेट: ₹1,15,430

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,51,480
22 कैरेट: ₹1,38,850
18 कैरेट: ₹1,13,610
क्यों आई गिरावट?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।