Movie prime

Gold-Silver Rate : सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, गोल्ड इतने रुपये लुढ़का, जानिए आज का ताजा भाव

 
Gold-Silver Price
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
नई दिल्ली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,53,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,54,760 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 9:50 बजे एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.70 फीसदी यानी लगभग 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,53,959 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।

चांदी में भी तेज गिरावट

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.33 फीसदी यानी करीब 3,200 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,35,207 रुपये पर की और कारोबार के दौरान 2,37,720 रुपये का उच्च स्तर छुआ। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।

दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,600 रुपये में बिक रही है।

100 ग्राम चांदी के लिए 26,000 रुपये खर्च करने होंगे।

चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,650 रुपये है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

(गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली:

24 कैरेट – 1,56,580 रुपये

22 कैरेट – 1,43,540 रुपये

18 कैरेट – 1,17,470 रुपये

मुंबई:

24 कैरेट – 1,54,910 रुपये

22 कैरेट – 1,42,000 रुपये

18 कैरेट – 1,16,180 रुपये

चेन्नई:

24 कैरेट – 1,57,520 रुपये

22 कैरेट – 1,44,390 रुपये

18 कैरेट – 1,23,490 रुपये

कोलकाता:

24 कैरेट – 1,54,910 रुपये

22 कैरेट – 1,42,000 रुपये

18 कैरेट – 1,16,180 रुपये

अहमदाबाद:

24 कैरेट – 1,56,480 रुपये

22 कैरेट – 1,43,440 रुपये

18 कैरेट – 1,17,370 रुपये

लखनऊ:

24 कैरेट – 1,56,580 रुपये

22 कैरेट – 1,43,540 रुपये

18 कैरेट – 1,17,470 रुपये

पटना:

24 कैरेट – 1,56,480 रुपये

22 कैरेट – 1,43,440 रुपये

18 कैरेट – 1,17,370 रुपये

हैदराबाद:

24 कैरेट – 1,54,910 रुपये

22 कैरेट – 1,42,000 रुपये

18 कैरेट – 1,16,180 रुपये

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं में यह गिरावट देखी जा रही है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार की चाल पर नजर रखते हुए ही निवेश का निर्णय लें।