Gold-Silver Rate: सोना ₹500 तक चढ़ा, चांदी भी ₹100 महंगी – जानें आज के ताज़ा भाव
Sep 23, 2025, 12:21 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन Gold-Silver की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। आज के कारोबार में सोना की कीमत 460 से 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी, जबकि Silver 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई।
तेजी के बाद देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट Gold 1,13,080 से 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट Gold 1,03,660 से 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, Silver दिल्ली बाजार में 1,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।
प्रमुख शहरों में Gold के भाव (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,13,230 | 22 कैरेट – ₹1,03,810
- मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,13,080 | 22 कैरेट – ₹1,03,660
- अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,13,130 | 22 कैरेट – ₹1,03,710
- चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,13,080 | 22 कैरेट – ₹1,03,660
- कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,13,080 | 22 कैरेट – ₹1,03,660
- लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,13,230 | 22 कैरेट – ₹1,03,810
- पटना: 24 कैरेट – ₹1,13,130 | 22 कैरेट – ₹1,03,710
- जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,13,230 | 22 कैरेट – ₹1,03,810
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold की मजबूती और निवेशकों की बढ़ती मांग की वजह से कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह का समय करीब होने के कारण सोने-चांदी की मांग और बढ़ सकती है।
