Movie prime

Gold-Sliver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

 
Gold-Silver Price Crash
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की ओर से ईरान को दी गई चेतावनी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (Comex) में सोना 1 प्रतिशत से ज्यादा और चांदी करीब 2.7 प्रतिशत तक टूट गई। इसका असर घरेलू वायदा बाजार MCX और सर्राफा बाजार दोनों पर पड़ा, जहां कारोबार लाल निशान में खुला।

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी चिंता

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ईरान को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है और उसे जल्द समझौते की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

दूसरी ओर ईरान ने भी अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है। तेहरान का कहना है कि अगर उस पर हमला हुआ तो मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इससे वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

जानिए प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Delhi ₹1,57,070 ₹1,43,990 ₹1,17,840
Mumbai ₹1,56,920 ₹1,43,840 ₹1,17,769
Kolkata ₹1,56,920 ₹1,43,840 ₹1,17,769
Bengaluru ₹1,56,920 ₹1,43,840 ₹1,17,769
Chennai ₹1,60,900 ₹1,47,490 ₹1,23,090

निवेशकों की नजर वैश्विक हालात पर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट के हालात और अमेरिका-ईरान तनाव का असर सोना-चांदी की कीमतों पर जारी रह सकता है। निवेशक फिलहाल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और डॉलर की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।