Movie prime

गोल्डमैन सैक्स के सीईओ की चेतावनी — AI से बनेगा डॉटकॉम जैसा बबल, अगले 24 महीनों में गिर सकता है शेयर बाजार

गोल्डमैन सैक्स के सीईओ की चेतावनी — AI से बनेगा डॉटकॉम जैसा बबल, अगले 24 महीनों में गिर सकता है शेयर बाजार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : गोल्डमैन सैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेविड सोलोमन ने आने वाले महीनों में वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इर्द-गिर्द जिस तेजी से पूंजी निवेश बढ़ रहा है, वह आने वाले समय में “डॉटकॉम बबल” जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।

गोल्डमैन सैक्स के सीईओ की चेतावनी — AI से बनेगा डॉटकॉम जैसा बबल, अगले 24 महीनों में गिर सकता है शेयर बाजार

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के ट्यूरिन में आयोजित इटैलियन टेक वीक में बोलते हुए सोलोमन ने कहा कि हाल के दिनों में AI के प्रभाव से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है, लेकिन आने वाले 12 से 24 महीनों में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि AI की वजह से शेयर बाजारों में तेजी आई है, लेकिन आने वाले एक-दो सालों में कुछ निवेशकों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि कुछ विजेता भी होंगे, लेकिन बाजार का संतुलन बिगड़ना तय है।

सोलोमन ने कहा कि बाजार हमेशा चक्रों में चलता है और जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी आती है तो पूंजी का अत्यधिक प्रवाह देखने को मिलता है। नई तकनीक के आने से कई कंपनियां बनती हैं, निवेशक उत्साहित होते हैं और बाजार अपनी क्षमता से कहीं अधिक आगे निकल जाता है। यही स्थिति 1990 के दशक के अंत में इंटरनेट बूम के दौरान हुई थी, जब डॉटकॉम बबल फूटा था।

गोल्डमैन सैक्स के सीईओ की चेतावनी — AI से बनेगा डॉटकॉम जैसा बबल, अगले 24 महीनों में गिर सकता है शेयर बाजार

सोलोमन ने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं होगी अगर AI सेक्टर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिले। मुझे लगता है कि बहुत बड़ी मात्रा में पूंजी ऐसे प्रोजेक्ट्स में लगाई जा रही है जो रिटर्न नहीं देंगे। जब यह स्पष्ट होगा, तो बाजार में करेक्शन या गिरावट आना तय है।

सोलोमन ने कहा कि वे AI को सीधे “बबल” नहीं कहेंगे, लेकिन उन्होंने निवेशकों को जोखिम लेने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मैं ‘बबल’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा क्योंकि अभी सबकुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि बाजार में जल्द एक ‘रीसेट’ आएगा। जब निवेशक बहुत अधिक उत्साहित हो जाते हैं, तो वे केवल अच्छी संभावनाओं को देखते हैं और जोखिम को नजरअंदाज कर देते हैं।

गोल्डमैन सैक्स के सीईओ की चेतावनी — AI से बनेगा डॉटकॉम जैसा बबल, अगले 24 महीनों में गिर सकता है शेयर बाजार

सोलोमन ने हालांकि यह भी कहा कि गिरावट अस्थायी होगी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में लंबी अवधि का विकास जारी रहेगा। गिरावट कितने समय तक चलेगी यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह बुल रन कितने समय तक चलता है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि तकनीक आगे बढ़ रही है, नई कंपनियां बन रही हैं और एआई का औद्योगिक उपयोग अत्यंत शक्तिशाली साबित होगा। यह निवेशकों के लिए एक रोमांचक, लेकिन जोखिम भरा समय है।