Movie prime

भारत-फ्रांस करार से शेयर बाजार में बूस्ट, Data Patterns और BDL में जबरदस्त खरीदारी

 
भारत-फ्रांस करार से शेयर बाजार में बूस्ट, Data Patterns और BDL में जबरदस्त खरीदारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। डेटा पैटर्न्स (इंडिया), भारत डायनेमिक्स (BDL) और अन्य प्रमुख डिफेंस स्टॉक्स में 9% तक की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी के पीछे भारत-फ्रांस के बीच राफेल फाइटर जेट की मेगा-डील की पुष्टि और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को मुख्य वजह माना जा रहा है।

डेटा पैटर्न्स (इंडिया) के शेयर सबसे ज्यादा उछले और 9% की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 3190 रुपये पर पहुंच गए। पिछले बंद भाव 2909.90 रुपये से यह काफी ऊपर है। वहीं, भारत डायनेमिक्स (BDL) के शेयर 3.14% की तेजी के साथ 1314.55 रुपये पर बंद हुए।

राफेल डील से मिली तेजी को बल 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान राफेल फाइटर जेट को लेकर बड़ा करार पक्का हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्रों ने कहा कि दोनों देश मिलकर नए जमाने के इंजन, फाइटर जेट, पनडुब्बियां और मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर बनाने पर काम कर रहे हैं। फ्रांस ने भारत को सबमरीन बेचने की भी उम्मीद जताई है।

रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने 114 राफेल जेट की खरीद को मंजूरी दी है। इस डील की अनुमानित कीमत 3.25 लाख करोड़ रुपये है। इनमें से 16 विमान फ्रांस से तुरंत डिलीवरी के लिए और बाकी का निर्माण भारत में होगा। 60% तक स्वदेशी हथियार और उपकरण लगेंगे। यह डील भारतीय वायुसेना की 5-6 स्क्वाड्रन को मजबूत करेगी।

अमेरिका-ईरान तनाव ने भी बढ़ाई तेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील के लिए 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और 3 युद्धपोत मिडिल ईस्ट पहुंच चुके हैं। गुरुवार को रूस और ईरान के बीच भी मिलिट्री डील हुई। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव से डिफेंस सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय 

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि राफेल डील और भू-राजनीतिक तनाव से डिफेंस स्टॉक्स में लॉन्ग-टर्म तेजी की उम्मीद है। हालांकि, शॉर्ट-टर्म में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे फंडामेंटल्स मजबूत कंपनियों पर फोकस करें और वैश्विक संकेतों पर नजर रखें।