Movie prime

IndiGo को मिला नया CEO, अब विली वॉल्श संभालेंगे कंपनी की कमान

 
IndiGo को मिला नया CEO, अब विली वॉल्श संभालेंगे कंपनी की कमान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विली वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने यह नियुक्ति की है, हालांकि यह अभी नियामकीय मंजूरी के अधीन है।

कंपनी के अनुसार, विली वॉल्श फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त होगा और इसके तुरंत बाद, यानी 3 अगस्त 2026 तक उनके IndiGo में पदभार संभालने की उम्मीद जताई जा रही है।

इंटरनेशनल विस्तार के बीच बड़ा रणनीतिक कदम

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब IndiGo तेजी से अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर काम कर रही है। नए एयरक्राफ्ट ऑर्डर और वैश्विक रूट्स बढ़ाने की रणनीति के बीच वॉल्श जैसे अनुभवी वैश्विक एविएशन लीडर का कंपनी से जुड़ना बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

वॉल्श, जिन्हें आमतौर पर ‘विली’ के नाम से जाना जाता है, इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज़ और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुके हैं। IAG एक होल्डिंग कंपनी है, जिसके तहत कई प्रमुख एयरलाइंस संचालित होती हैं।

राहुल भाटिया ने किया स्वागत

Rahul Bhatia, प्रबंध निदेशक, IndiGo ने कहा कि परिवर्तन और वृद्धि के नए चरण में प्रवेश करते हुए हमें विली का इंडिगो में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वॉल्श विमानन उद्योग का एक प्रतिष्ठित और सफल नाम हैं। उनके पास वैश्विक दृष्टिकोण, संचालन का व्यापक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित एयरलाइन बनाने की गहरी समझ है, जो कंपनी के विकास के इस महत्वपूर्ण दौर में नेतृत्व के लिए उन्हें उपयुक्त बनाती है।