इनफोसिस कर्मचारियों को वृद्धि के साथ मिलेगा वेतन
Jan 16, 2025, 17:31 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
नई दिल्ली। इनफोसिस के CFO जयेश संघराज्का के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का निर्णय लिया है, जिसे दो हिस्सों में लागू किया जाएगा। जूनियर लेवल के कर्मचारियों को फरवरी में और सीनियर लेवल के कर्मचारियों को मार्च में वेतन वृद्धि संबंधी पत्र जारी किया जाएगा।
कंपनी ने जूनियर कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि 1 जनवरी 2025 से और सीनियर कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। इस वेतन संशोधन की प्रक्रिया नवंबर 2023 से लंबित थी और यह कर्मचारियों के मूल्यांकन की अवधि (सितंबर 2022 से अक्टूबर 2023) के आधार पर किया जा रहा है।
