ग्लोबल संकट के बीच निवेश का मौका, UBS ने बताए भारत के टॉप स्टॉक्स
Mumbai : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों में चिंता बढ़ी है। इसी बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS Group AG ने कुछ ऐसे भारतीय स्टॉक्स की सूची जारी की है, जिनमें आने वाले समय में करीब 42 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज के अनुसार, ऊर्जा संकट और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ये कंपनियां मजबूत बिजनेस मॉडल और ग्रोथ की संभावनाओं के चलते निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं।
Reliance Industries
ब्रोकरेज ने Reliance Industries के शेयर के लिए 1780 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके मुताबिक मौजूदा स्तर से इसमें लगभग 26 प्रतिशत तक उछाल आ सकता है। कंपनी की कमाई का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा ‘ऑयल-टू-केमिकल्स’ (O2C) बिजनेस से आता है, जिससे उसे मजबूत मार्जिन का फायदा मिल सकता है।
ICICI बैंक
ICICI Bank के लिए 1630 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है। मजबूत लोन ग्रोथ और कम एनपीए की वजह से बैंक के शेयरों में आगे बढ़त की संभावना जताई गई है।
Bharti Airtel
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के शेयर के लिए 2400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 31 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है। इसका मुख्य कारण ARPU में सुधार और 5G नेटवर्क का विस्तार बताया गया है।
NTPC
सरकारी बिजली कंपनी NTPC Limited के लिए 450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ते निवेश को इसका प्रमुख कारण माना गया है।
Adani Ports
ब्रोकरेज ने Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर के लिए 1800 रुपये का टारगेट दिया है। लॉजिस्टिक्स और पोर्ट कारोबार में मजबूत स्थिति के चलते इसमें करीब 31 प्रतिशत तक उछाल की संभावना जताई गई है।
Apollo Hospitals
Apollo Hospitals के लिए 8750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है। बढ़ती उम्र वाली आबादी, लाइफस्टाइल बीमारियों में इजाफा और हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज के विस्तार से हॉस्पिटल सेक्टर की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।
Sun Pharma
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Sun Pharmaceutical Industries को भी सूची में शामिल किया गया है। इसके लिए 2000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है। घरेलू कारोबार में स्थिरता और पर्याप्त इन्वेंट्री को इसका सहारा माना जा रहा है।
SBI लाइफ इंश्योरेंस
ब्रोकरेज ने SBI Life Insurance के लिए 2410 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 30.5 प्रतिशत की संभावित बढ़त को दर्शाता है। मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और एम्बेडेड वैल्यू ग्रोथ को इसका आधार बताया गया है।
Hindalco
मेटल सेक्टर की कंपनी Hindalco Industries के लिए 1210 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है। ब्रोकरेज के अनुसार, एल्युमीनियम इंडस्ट्री के मजबूत फंडामेंटल्स और वैश्विक सप्लाई की कमी के चलते इसमें करीब 40 प्रतिशत तक उछाल आ सकता है।
