Movie prime

LIC देने जा रहा बड़ा तोहफा! शेयरधारकों को मिल सकते हैं फ्री बोनस शेयर

 
LIC देने जा रहा बड़ा तोहफा! शेयरधारकों को मिल सकते हैं फ्री बोनस शेयर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर 13 अप्रैल को बाजार में खास फोकस में रहेंगे। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने पर विचार कर रही है, जिसे लेकर निवेशकों की नजरें बोर्ड बैठक पर टिकी हैं।

13 अप्रैल को बोर्ड बैठक में फैसला

LIC ने 7 अप्रैल को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया था कि 13 अप्रैल को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इसी बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो शेयरधारकों को उनके मौजूदा शेयरों के अनुपात में अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेंगे।

बोनस शेयर मिलने से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, हालांकि शेयर की कीमत उसी अनुपात में समायोजित हो जाएगी। यह कदम आमतौर पर कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और निवेशकों को रिवार्ड देने के संकेत के रूप में देखा जाता है।

किन्हें मिलेगा बोनस शेयर?

बोनस शेयर का लाभ सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट से पहले LIC के शेयर होंगे। फिलहाल कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड बैठक के बाद इसे तय किया जा सकता है।

2022 में शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद यह पहली बार होगा जब LIC अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। इसलिए इसे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ट्रेडिंग विंडो बंद

कंपनी ने बताया है कि ट्रेडिंग विंडो फिलहाल बंद कर दी गई है, जो वित्त वर्ष 2026 के नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी। यह कदम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड  (SEBI) के नियमों के तहत उठाया गया है, ताकि अंदरूनी जानकारी के दुरुपयोग को रोका जा सके।

निवेशकों के लिए अब 13 अप्रैल की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, जहां बोनस शेयर को लेकर अंतिम तस्वीर साफ होगी।