Movie prime

LPG Price Hike 1 October : फिर बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

 
LPG Price Hike 1 October : फिर बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

LPG Price Hike 1 October : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2025 से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Price Hike 1 October) बढ़ा दिए हैं। अब यह सिलेंडर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत सभी महानगरों में पहले से 15–16 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price Hike 1 October : कॉमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

  • दिल्ली: ₹1595 (पहले ₹1580)
  • कोलकाता: ₹1700 (पहले ₹1684)
  • मुंबई: ₹1547 (पहले ₹1531)
  • चेन्नई: ₹1754 (पहले ₹1738)
LPG Price Hike 1 October : फिर बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत
LPG Price Increase: उज्ज्वला योजना और घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगे, आम जनता को झटका

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बरकरार

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की दरें फिलहाल बिना बदलाव जारी हैं।

  • दिल्ली: ₹853.00
  • कोलकाता: ₹879.00
  • मुंबई: ₹852.50
  • चेन्नई: ₹868.50

एटीएफ की कीमत में भी बढ़ोतरी

1 अक्टूबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी बढ़ा दी गईं। कंपनियों ने इसकी दरों में औसतन ₹3,052.5 प्रति किलोलीटर का इजाफा किया है।

  • दिल्ली: ₹93,766.02 प्रति किलोलीटर
  • मुंबई: ₹87,714.39 प्रति किलोलीटर
  • कोलकाता: ₹96,816.58 प्रति किलोलीटर
  • चेन्नई: ₹97,302.14 प्रति किलोलीटर

(नोट: 1 किलोलीटर = 1000 लीटर)

एयरलाइंस पर असर

एटीएफ की कीमतें लगातार बढ़ना भारतीय विमानन कंपनियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट का 30–40% हिस्सा ईंधन पर खर्च होता है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब आने वाले हफ्तों में त्योहारी सीजन की वजह से हवाई यात्रा की मांग बढ़ने की संभावना है।