Movie prime

LPG Price Increase: उज्ज्वला योजना और घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगे, आम जनता को झटका

 
LPG Price Increase: उज्ज्वला योजना और घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगे, आम जनता को झटका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I आम जनता को एक बार फिर महंगाई के मोर्चे पर करारा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी सामान्य उपभोक्ताओं के साथ-साथ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी लागू होगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि वितरण कंपनियों की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया है। अब आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपये की जगह 853 रुपये में मिलेगा। वहीं, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला सिलेंडर अब 503 रुपये के बजाय 553 रुपये में मिलेगा।