Movie prime

LPG Price Today: आज कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट

 
LPG
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सप्लाई में कमी के चलते 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

बताया जा रहा है कि ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है, जिससे गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर भारत के गैस बाजार पर पड़ा है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹200 तक बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 195 से 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

कोलकाता में सबसे ज्यादा 218 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 2208.5 रुपये हो गई है।
चेन्नई में 203 रुपये बढ़कर कीमत 2246.5 रुपये पहुंच गई।
दिल्ली में 195 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 2078.5 रुपये हो गई है।
मुंबई में 196 रुपये बढ़कर कीमत 2031 रुपये हो गई है।

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से होटलों, रेस्टोरेंट और कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों पर असर डालेगी।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अप्रैल 2026 के लिए घरेलू गैस की कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

दिल्ली: ₹913
कोलकाता: ₹939
मुंबई: ₹912.5
चेन्नई: ₹928.5

हालांकि पिछले महीने इन कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

देश के प्रमुख शहरों में LPG की कीमतें

शहर घरेलू गैस (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
दिल्ली 913.0 2078.5
मुंबई 912.5 2031.0
कोलकाता 939.0 2208.5
चेन्नई 928.5 2246.5
बेंगलुरु 915.5 2161.0
जयपुर 916.5 2106.0
पटना 1002.5 2353.5
देहरादून 932.0 2131.5
गंगटोक 1065.5 2584.0

PNG की बढ़ी डिमांड, सरकार कर रही प्रोत्साहन

LPG की सप्लाई प्रभावित होने के चलते अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने गैस वितरण कंपनियों को PNG की सप्लाई बढ़ाने और लोगों को LPG से PNG में शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

PNG गैस के ताजा रेट (प्रति SCM)

दिल्ली: ₹47.89
मुंबई: ₹50
कोलकाता: ₹50
चेन्नई: ₹50
बेंगलुरु: ₹52
हैदराबाद: ₹51
जयपुर: ₹49.50
पटना: ₹49.44
लखनऊ: ₹56.50

आने वाले समय में बढ़ सकती है महंगाई

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर आम जनता के साथ-साथ उद्योगों पर भी पड़ेगा।