Movie prime

अब हर 7 दिन में बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर, RBI लाया बड़ा नियम!

 
 अब हर 7 दिन में बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर, RBI लाया बड़ा नियम!
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली: अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं या किसी लोन की EMI चुका रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट इन्फॉर्मेशन रिपोर्टिंग में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है, जिसके बाद अप्रैल 2026 से आपका क्रेडिट स्कोर हर सात दिन में अपडेट हो जाएगा। अब हफ्तों या महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हर महीने 5 बार अपडेट होगा डेटा

RBI के नए ड्राफ्ट निर्देश ‘क्रेडिट इन्फॉर्मेशन रिपोर्टिंग (पहला संशोधन) निर्देश, 2025’ के अनुसार, सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियां (CICs) अब हर महीने की 7, 14, 21, 28 तारीख और महीने के आखिरी दिन बॉरोअर का डेटा अनिवार्य रूप से अपडेट करेंगी। यानी महीने में कम से कम 5 बार आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में ताजा जानकारी दिखेगी।

पहले क्या था नियम?

पहले बैंक और NBFC महीने में सिर्फ एक या दो बार ही सिबिल, एक्सपीरियन, इक्विफैक्स और क्रिफ हाई मार्क जैसे क्रेडिट ब्यूरो को पूरा डेटा भेजते थे। इससे कई बार लोन अप्रूवल में देरी हो जाती थी क्योंकि बैंक के पास ग्राहक का लेटेस्ट क्रेडिट स्कोर नहीं होता था।

अब क्या बदलेगा?
- अब बैंक और NBFC को बीच-बीच में भी बड़े बदलावों की जानकारी तुरंत देनी होगी, जैसे:
  - नया लोन या क्रेडिट कार्ड जारी होना
  - पुराना अकाउंट बंद होना
  - EMI या रीपेमेंटमेंट में बदलाव
  - बॉरोअर की डिटेल्स में कोई बदलाव
  - लोन का क्लासिफिकेशन (स्टैंडर्ड, सब-स्टैंडर्ड आदि) में बदलाव
- इसका सीधा मतलब: अगर आपने कोई पुराना लोन चुका दिया या क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया, तो यह सुधार कुछ ही दिनों में आपके क्रेडिट स्कोर में दिखने लगेगा।

आपको क्या-क्या फायदा होगा?
1. EMI चुकाने के बाद क्रेडिट स्कोर में सुधार के लिए महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं।
2. नया लोन या क्रेडिट कार्ड अप्रूवल बहुत तेजी से होगा।
3. बेहतर क्रेडिट स्कोर की वजह से कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ेगी।
4. बैंक के पास हमेशा आपका लेटेस्ट डेटा रहेगा, इसलिए अप्लाई करते समय रिजेक्शन का डर कम होगा।