Movie prime

गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर भाजपा की जालंधर से समरसता यात्रा आज से, काशी के सीर गोवर्धनपुर में होगा समापन
 

 
 गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर भाजपा की जालंधर से समरसता यात्रा आज से, काशी के सीर गोवर्धनपुर में होगा समापन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जालंधर। संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा की 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ बुधवार, 18 नवंबर को जालंधर के रायपुर रसूलपुर से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डेरा सचखंड बल्लां स्थित गुरु रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद दोपहर 1:35 बजे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा का समापन 3 दिसंबर को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में होगा, जो गुरु रविदास की जन्मस्थली है। 

पंजाब में पांच दिन रहेगी यात्रा

भाजपा के ताजा कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 2,402 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पंजाब में करीब पांच दिन रहने के बाद यह चंडीगढ़ पहुंचेगी। आगे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली से होते हुए यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पंजाब भाजपा के अनुसार, यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों से गुजरेगी। 

संत समाज से संवाद, 100 से अधिक छोटी सभाएं प्रस्तावित

शुभारंभ के बाद नितिन नवीन रायपुर में सभा को संबोधित करेंगे और संत समाज के साथ संवाद में हिस्सा लेंगे। भाजपा के मुताबिक, यात्रा के दौरान 100 से अधिक छोटी सभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पार्टी का कहना है कि यात्रा के जरिए गुरु रविदास के सामाजिक समानता और भेदभाव से मुक्त समाज की उनकी कल्पना ‘बेगमपुरा’ का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

वाराणसी में समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, दोनों की उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।