Movie prime

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
 

 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने सोमवार रात 12 बजे से प्रीमियम डीजल के दाम लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर पड़ेगा।

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की विनिमय दर में बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वैश्विक बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के कारण ईंधन की कीमतों में यह संशोधन किया गया है।

उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रीमियम डीजल की कीमत करीब 95 से 96 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है। हालांकि प्रीमियम डीजल को सामान्य डीजल के मुकाबले बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण इसका उपयोग सीमित हो सकता है।

नई कीमतें क्या हैं

जानकारी के मुताबिक, Indian Oil Corporation Limited ने अपने प्रीमियम ईंधन की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरों के तहत XP100 (100 ऑक्टेन) पेट्रोल की कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

कितनी हुई बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी के तहत XP100 पेट्रोल में करीब 11 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

गौरतलब है कि इससे पहले 20 मार्च को भी सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।