Movie prime

ईरान से जुड़े तनाव के बीच प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 2.09 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

 
ईरान से जुड़े तनाव के बीच प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 2.09 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात और एलपीजी संकट के बीच आम उपभोक्ताओं पर एक और असर देखने को मिला है। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। 20 मार्च 2026 को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कीमत बढ़ने से पहले प्रीमियम पेट्रोल का रेट 111.68 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों की इस बढ़ोतरी का असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो हाई-ऑक्टेन या प्रीमियम फ्यूल का इस्तेमाल करते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण ऊर्जा बाजार में दबाव बना हुआ है, जिसका असर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।