Movie prime

आरबीआई ने UPI lite की बढ़ाई लिमिट, अब कर सकेंगे 5000 रुपये तक ऑफलाइन ट्रांजैक्शन

 
आरबीआई ने UPI lite की बढ़ाई लिमिट, अब कर सकेंगे 5000 रुपये तक ऑफलाइन ट्रांजैक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

RBI UPI Lite :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट की लेन-देन सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब यूपीआई लाइट के जरिए प्रति लेन-देन 1000 रुपये और कुल 5000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा।

इससे पहले, ऑफलाइन लेन-देन की कुल सीमा 2000 रुपये और प्रति लेन-देन सीमा 500 रुपये थी। आरबीआई ने यह संशोधन जनवरी 2022 में जारी किए गए ऑफलाइन भुगतान ढांचे में किया है, जिससे छोटे भुगतान को आसान और सुलभ बनाया जा सके।

ऑफलाइन भुगतान के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं

यूपीआई लाइट से किए गए भुगतान ऑफलाइन होते हैं, यानी इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और लेन-देन की जानकारी रियल टाइम में अपडेट नहीं होती। बढ़ी हुई लिमिट का उद्देश्य मोबाइल फोन के माध्यम से त्वरित भुगतान को और अधिक सरल और सुविधाजनक बनाना है।

डिजिटल लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा

आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला अक्तूबर 2023 में की गई घोषणा के तहत लिया गया है। नई व्यवस्था से छोटे लेन-देन के लिए इंटरनेट पर निर्भरता कम होगी और डिजिटल भुगतान का दायरा बढ़ेगा।