Movie prime

महंगाई के बीच राहत: HDFC Bank ने घटाई ब्याज दरें, EMI होगी कम

 
महंगाई के बीच राहत: HDFC Bank ने घटाई ब्याज दरें, EMI होगी कम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए राहत की खबर है। देश के प्रमुख निजी बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कुछ लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है। नई दरें 7 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे लाखों लोन धारकों की EMI पर सीधा असर पड़ेगा।

0.05% की कटौती, EMI में राहत

बैंक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुछ चुनिंदा लोन पर MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में 0.05% की कटौती की गई है। इसके बाद ब्याज दरें 8.15% से घटकर 8.10% हो गई हैं।

किन लोन पर मिलेगा फायदा?

इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को होगा, जिन्होंने कम अवधि (शॉर्ट टर्म) के लिए लोन लिया है। खासतौर पर ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने के टेन्योर वाले लोन सस्ते हो गए हैं।

- ओवरनाइट MCLR: 8.15% → 8.10%

- 1 महीने का MCLR: 8.15% → 8.10%

- 3 महीने का MCLR: 8.25% → 8.20%

लॉन्ग टर्म लोन पर असर नहीं

हालांकि, छह महीने से लेकर तीन साल तक के MCLR रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में लंबी अवधि के लोन लेने वाले ग्राहकों को इस कटौती का फायदा नहीं मिलेगा।

क्या होगा असर?

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फैसले के बाद शॉर्ट टर्म लोन लेने वालों की EMI में थोड़ी कमी आएगी, जिससे मासिक खर्च का बोझ कुछ कम हो सकता है।

ब्याज दरों में यह मामूली कटौती भले ही छोटी दिखे, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच यह कदम ग्राहकों को राहत देने वाला साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी EMI सीधे MCLR से जुड़ी हुई है।