Movie prime

Royal Enfield Shotgun 650 का खास Rough Crafts Edition लॉन्च, सिर्फ 25 यूनिट भारत में उपलब्ध; कीमत 5.75 लाख रुपये
 

 
Royal Enfield Shotgun 650 का खास Rough Crafts Edition लॉन्च, सिर्फ 25 यूनिट भारत में उपलब्ध; कीमत 5.75 लाख रुपये
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की ओर से अलग-अलग सेगमेंट में कई मोटरसाइकिलों की बिक्री की जाती है। कंपनी के 650 सीसी सेगमेंट में मौजूद Royal Enfield Shotgun 650 का खास Rough Crafts Edition लॉन्च कर दिया गया है। यह लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल खास डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के साथ पेश की गई है।

सिर्फ 100 यूनिट्स का होगा उत्पादन

Royal Enfield Shotgun 650 Rough Crafts Edition को ताइवान की Rough Crafts के सहयोग से तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे पहले ICEMA 2025 में भी प्रदर्शित किया था। यह मोटरसाइकिल एक कैलिबर रॉयल कस्टम मोटरसाइकिल से प्रेरित होकर तैयार की गई है।

इस खास एडिशन की दुनियाभर में सिर्फ 100 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से केवल 25 यूनिट्स भारत में बेची जाएंगी।

गोल्ड प्लेटिंग और खास बैज

Rough Crafts Edition में फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर फेंडर पर गोल्ड प्लेटिंग की गई है। इसके अलावा फ्यूल टैंक पर Rough Crafts और Royal Enfield के कोलेबरेशन का पीतल से बना खास बैज लगाया गया है।

बैज पर मोटरसाइकिल का यूनिट नंबर भी दर्ज होगा। यानी हर बाइक को 1 से 100 के बीच एक अलग नंबर दिया जाएगा, जिससे यह पता चलेगा कि वह मोटरसाइकिल लिमिटेड एडिशन की कौन सी यूनिट है।

ड्रॉप सेल के जरिए होगी बिक्री

यह खास एडिशन केवल ड्रॉप सेल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक ग्राहक Royal Enfield की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से पहले से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

भारत में इस लिमिटेड एडिशन की ड्रॉप सेल 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इसके बाद चयनित ग्राहकों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी जाएगी।

5.75 लाख रुपये है कीमत

Royal Enfield Shotgun 650 Rough Crafts Edition की कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Shotgun 650 के सामान्य वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 4.01 लाख रुपये से 4.16 लाख रुपये के बीच है।