Movie prime

Share Market Update: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के 6.60 लाख करोड़ रुपये डूबे

 
Share Market Update: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के 6.60 लाख करोड़ रुपये डूबे
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू Share Market शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर की भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स 733 अंक और निफ्टी 236 अंक लुढ़क गए।

बीएसई सेंसेक्स 80,956 अंकों पर खुला और कारोबार के दौरान गिरकर 80,332 तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी घंटे में हल्की रिकवरी के बाद यह 80,426.46 अंकों पर Share Market बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 24,818 अंकों पर खुला और दिनभर की बिकवाली के बाद 24,654.70 अंकों पर बंद हुआ।आज बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आईटी, फार्मा, मेटल और एनर्जी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा। ब्रॉडर मार्केट भी इससे अछूता नहीं रहा, बीएसई मिडकैप 1.96% और स्मॉलकैप 2.05% गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Update: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के 6.60 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज की गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 450.75 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन यह 457.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.60 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई में 4,280 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3,064 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह एनएसई के 2,784 शेयरों में से 2,326 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

आज के टॉप गेनर्स में लार्सन एंड टूब्रो (2.34%), टाटा मोटर्स (1.29%), आईटीसी (1.25%), आयशर मोटर्स (0.87%) और रिलायंस (0.38%) शामिल रहे। वहीं, टॉप लूजर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.78%), इंडसइंड बैंक (3.78%), इटरनल (3.39%), टाटा स्टील (2.89%) और बजाज फाइनेंस (2.73%) शामिल रहे।नई दिल्ली, 26 सितंबर (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के नए ऐलान, आईटी सेक्टर के शेयरों में आई गिरावट, कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार छठे दिन गिरावट का शिकार हो गया।

Share Market Update: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के 6.60 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। Share Market खुलने के बाद कुछ देर के लिए खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की, लेकिन इसके बाद पूरे दिन बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.90 प्रतिशत और निफ्टी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। फार्मास्यूटिकल, आईटी, मेटल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में आज सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

Share Market Update: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के 6.60 लाख करोड़ रुपये डूबे

Share Market में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में साढ़े छह करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 450.75 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 457.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 6.60 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,280 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,073 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 3,064 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 143 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,784 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 458 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,326 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर बढ़त के साथ और 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए।