Shadowfax IPO की फीकी एंट्री - लिस्टिंग पर निवेशकों को झटका!
New Delhi : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन ई-कॉमर्स और डिलीवरी सेक्टर को सेवाएं देने वाली कंपनी शैडोफैक्स (Shadowfax) के शेयरों की लिस्टिंग हुई, लेकिन यह निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से नीचे डिस्काउंट पर लिस्ट हुए।
शैडोफैक्स ने अपने शेयर 124 रुपये के भाव पर जारी किए थे, जबकि लिस्टिंग के समय बीएसई पर यह 113 रुपये और एनएसई पर 112.60 रुपये पर खुले।
IPO सब्सक्रिप्शन को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स
शैडोफैक्स का 1,907 करोड़ रुपये का आईपीओ 20 से 22 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू को कुल मिलाकर 2.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 4.00 गुना
- नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): 0.88 गुना
- रिटेल निवेशक: 2.43 गुना
- कर्मचारी कोटा: 2.17 गुना
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन
बीएसई पर बुधवार, 28 जनवरी को दोपहर करीब 1:10 बजे शैडोफैक्स के शेयर दबाव में नजर आए। शेयर 1.06 फीसदी या 1.20 रुपये की गिरावट के साथ 111.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
- ओपनिंग प्राइस: 113 रुपये
- इंट्रा-डे हाई: 119.55 रुपये
- इंट्रा-डे लो: 110.40 रुपये
- मार्केट कैप: 6,498.22 करोड़ रुपये
IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग
आईपीओ के तहत कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए थे। इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 7,31,66,854 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे गए।
आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल इस प्रकार किया जाएगा—
- 423.43 करोड़ रुपये: नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के कैपेक्स पर
- 138.64 करोड़ रुपये: फर्स्ट माइल, लास्ट माइल और सॉर्ट सेंटर की लीज पेमेंट
- 88.57 करोड़ रुपये: ब्रांडिंग और मार्केटिंग
- शेष राशि: अधिग्रहण और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए
