Movie prime

सोमवार को शेयर बाजार में छाया बुल्स का दबदबा! जानिए किन शेयरों ने कराया निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति वार्ता के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 544 अंक और निफ्टी 390 अंक चढ़कर बंद हुए। इंडिगो, टीसीएस और इन्फोसिस समेत कई शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई।

 
Stock Market Today
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत के साथ मजबूत बढ़त दर्ज की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ नए दौर की शांति वार्ता शुरू करने की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर दिखाई दिया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक चढ़कर 78,639.03 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी-50 ने 390.70 अंकों (1.60%) की जोरदार बढ़त के साथ 24,774.30 का स्तर छू लिया।

बाजार खुलते ही दिखी जबरदस्त खरीदारी

सोमवार सुबह बाजार की शुरुआत भी मजबूत रही। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स करीब 789 अंक और निफ्टी लगभग 189 अंक की बढ़त के साथ खुले। दिनभर आईटी, बैंकिंग और एविएशन सेक्टर में खरीदारी का माहौल बना रहा, जिससे प्रमुख सूचकांक ऊंचे स्तर पर बंद होने में सफल रहे।

विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर जोखिम कम होने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।

इंडिगो के शेयरों में सबसे बड़ी छलांग

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 21 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 9 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

दिन के सबसे बड़े गेनर के रूप में इंडिगो (InterGlobe Aviation) के शेयर 4.22% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सन फार्मा के शेयर 1.98% टूटकर दिन के सबसे बड़े लूजर रहे।

टीसीएस और इन्फोसिस समेत इन शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी

सोमवार को कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे-

  • टीसीएस – 3.57%
  • इन्फोसिस – 3.54%
  • एटरनल – 2.53%
  • आईटीसी – 1.90%
  • एक्सिस बैंक – 1.83%
  • बजाज फिनसर्व – 1.75%
  • एलएंडटी – 1.56%
  • एचसीएल टेक – 1.16%
  • ट्रेंट – 1.01%
  • एसबीआई – 0.93%
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर – 0.91%
  • कोटक महिंद्रा बैंक – 0.77%
  • आईसीआईसीआई बैंक – 0.62%
  • टाइटन – 0.51%
  • एचडीएफसी बैंक – 0.42%
  • अल्ट्राटेक सीमेंट – 0.38%
  • एशियन पेंट्स – 0.24%
  • बीईएल – 0.14%
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज – 0.13%
  • एनटीपीसी – 0.13%
     

निफ्टी में भी 44 शेयर हरे निशान में बंद

एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स में भी तेजी का माहौल बना रहा। 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि बाजार में खरीदारी व्यापक स्तर पर देखने को मिली और लगभग सभी प्रमुख सेकर्स में निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई।

इन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

बाजार की तेजी के बीच कुछ कंपनियों के शेयर दबाव में भी रहे। इनमें प्रमुख रूप से—

भारती एयरटेल – 1.02%
मारुति सुजुकी – 0.95%
टाटा स्टील – 0.37%
महिंद्रा एंड महिंद्रा – 0.32%
अडाणी पोर्ट्स – 0.15%
पावर ग्रिड – 0.11%
टेक महिंद्रा – 0.10%
बजाज फाइनेंस – 0.07% की गिरावट दर्ज की गई।

कच्चे तेल में गिरावट से क्यों खुश हुआ बाजार?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव कम होता है और कच्चे तेल की कीमतें नीचे बनी रहती हैं, तो भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिलेगी। इससे महंगाई पर दबाव कम हो सकता है, कंपनियों की लागत घट सकती है और अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा। इसी उम्मीद ने सोमवार को निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की चाल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।