Tata Tiago Facelift और Tiago EV Facelift लॉन्च, अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर लोडेड
भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago और Tiago EV के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। नई टियागो (पेट्रोल/CNG) और टियागो EV को कंपनी ने नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ पेश कि.या है। दोनों कारों में अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देखने को मिलता है।
नया डिजाइन और प्रीमियम लुक
नई टियागो और टियागो EV के एक्सटीरियर को पूरी तरह अपडेट किया गया है। कार का डिजाइन अब काफी हद तक टाटा अल्ट्रोज से प्रेरित नजर आता है। फ्रंट में नई आइब्रो-शेप LED DRLs, शार्प हेडलाइट्स और नया बंपर दिया गया है।
पेट्रोल मॉडल में ब्लैक फ्रंट ग्रिल मिलती है, जबकि Tiago EV में बॉडी-कलर ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है, जिससे इसे अलग पहचान मिलती है। पेट्रोल वर्जन में पिक्सल-स्टाइल फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं।
साइड प्रोफाइल में 15-इंच नए अलॉय व्हील्स और ब्लैक व्हील आर्चेज दिए गए हैं, जो कार को SUV जैसा रफ एंड टफ लुक देते हैं। वहीं रियर में नई कनेक्टेड LED टेललाइट्स और वर्टिकल LED स्ट्रिप्स जोड़ी गई हैं।
केबिन में मिले कई एडवांस फीचर्स
नई टियागो का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। कार में 360-डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और AMT मॉडल्स में पैडल शिफ्टर्स भी जोड़े गए हैं।
इंजन और बैटरी में क्या खास
नई Tiago में पहले वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
CNG मॉडल में यही इंजन 75.5hp की पावर देता है।
वहीं Tiago EV अब 24kWh बड़े बैटरी पैक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इसकी चार्जिंग स्पीड पहले से 40 फीसदी तेज हो गई है और कार केवल 18 मिनट की चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक चल सकती है।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी अब Tiago EV पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही है।
कीमत और BaaS प्लान
टाटा मोटर्स ने Tiago EV को Battery-as-a-Service (BaaS) प्लान के साथ भी लॉन्च किया है। इस स्कीम में ग्राहक को बैटरी की कीमत नहीं चुकानी होगी, बल्कि ₹2.6 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंट देना होगा।
- Tiago EV (BaaS) शुरुआती कीमत: ₹4.69 लाख
- Tiago EV स्टैंडर्ड कीमत: ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम)
- Tiago iCNG शुरुआती कीमत: ₹5.79 लाख (एक्स-शोरूम)
नया X Alpha प्लेटफॉर्म
नई टियागो को कंपनी ने नए ‘X Alpha’ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। टियागो अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी कार बन गई है, जो तीनों विकल्पों में उपलब्ध है।
सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड
नई टियागो फेसलिफ्ट में अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कंपनी का दावा है कि कार को GNCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Tiago EV में भी 6 एयरबैग्स, हाई-बीम अलर्ट और ऑटो डीमिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारत की पहली CNG AMT कार
नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट भारत की पहली CNG कार बन गई है, जिसमें AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसमें ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बूट स्पेस पर असर नहीं पड़ता।
ज्यादा आरामदायक सीटिंग
नई टियागो में 626mm ऊंची सीटिंग पोजीशन दी गई है, जिससे ड्राइवर को बेहतर रोड विजिबिलिटी मिलती है। साथ ही नई सीट्स में बेहतर अंडर-थाई सपोर्ट दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा ज्यादा आरामदायक बनती है।
10 साल में 7 लाख से ज्यादा बिक्री
टाटा मोटर्स ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में Tiago की 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं भारत में अब तक 75,000 से ज्यादा ग्राहक Tiago EV खरीद चुके हैं। कंपनी के कुल EV ग्राहकों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है।
