Movie prime

Ai+ ने लॉन्च किए Nova 2 Pro और Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और LED लाइट्स जैसे फीचर्स से लैस
 

 
 Ai+ ने लॉन्च किए Nova 2 Pro और Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और LED लाइट्स जैसे फीचर्स से लैस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

टेक ब्रैंड Ai+ ने भारतीय बाजार में अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Nova 2 Pro और Nova 2 Neo लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स को किफायती सेगमेंट में उतारा है। सीरीज का सबसे खास मॉडल Nova 2 Pro है, जिसमें बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल LED लाइट्स दी गई हैं। ये लाइट्स कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन्स के हिसाब से अपना कलर बदलती हैं।

दोनों ही स्मार्टफोन्स में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को दो-दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। Ai+ Nova 2 Neo की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये, जबकि Nova 2 Pro की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। Nova 2 Pro पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

Ai+ Nova 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Nova 2 Pro में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D ग्लास दिया गया है। फोन की मोटाई 8.2mm और वजन 213 ग्राम है। इसके बैक पैनल पर मौजूद LED लाइट्स कॉल और मैसेज आने पर ब्लिंक करती हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए Nova 2 Pro में 6nm फैब्रिकेशन पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 GPU मौजूद है। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Next Quantum OS पर चलता है।

फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को पानी और धूल से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिली है।

Ai+ Nova 2 Neo 5G के स्पेसिफिकेशंस

Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बजट सेगमेंट के इस फोन में भी IP65 रेटिंग दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 आधारित Next Quantum OS पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए Nova 2 Neo में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।