Movie prime

कम कीमत में बड़ा धमाका! जल्द लॉन्च होगा iQOO का नया स्मार्टफोन, मिलेगा 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

iQOO ने अपनी Z सीरीज के नए स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite के भारत लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पहले माना जा रहा था कि कंपनी iQOO Z11 लॉन्च करेगी, लेकिन अब साफ हो गया है कि नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite नाम से भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन, उपलब्धता और संभावित फीचर्स भी सामने आ गए हैं।

कंपनी के इंडिया CEO निपुण मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि iQOO Z11 Lite जल्द भारत में लॉन्च होगा। इसके साथ ही Amazon पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे यह तय हो गया है कि इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी।

ऐसा होगा फोन का डिजाइन

टीजर इमेज के मुताबिक, iQOO Z11 Lite में फ्लैट रियर पैनल मिलेगा। पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा, LED फ्लैश और रिंग लाइट मौजूद होगी। फोन को ऑफ-व्हाइट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ iQOO की ब्रांडिंग नजर आती है।

संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स के अनुसार, iQOO Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।

फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक हो सकती है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच मिलने की संभावना है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अन्य फीचर्स और संभावित कीमत
OriginOS आधारित इंटरफेस
AI आधारित स्मार्ट फीचर्स
IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग
Amazon पर होगी बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 Lite की भारत में शुरुआती कीमत करीब 15,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।