Movie prime

डिफेंस डील पर बवाल के बाद बड़ा कदम! OpenAI दे रहा 1 महीने का ChatGPT Plus फ्री

 
डिफेंस डील पर बवाल के बाद बड़ा कदम! OpenAI दे रहा 1 महीने का ChatGPT Plus फ्री
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तूफान मचा हुआ है। OpenAI, जो ChatGPT का मालिक है, अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (अब डिपार्टमेंट ऑफ वार) के साथ हुई पार्टनरशिप के बाद विवादों में घिर गई है। इस डील के तहत कंपनी की टेक्नोलॉजी को क्लासिफाइड मिलिट्री ऑपरेशन्स में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी। इससे नाराज यूजर्स ने ChatGPT ऐप को अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया। आंकड़ों के मुताबिक, अनइंस्टॉल में 295 प्रतिशत तक का उछाल आया है।

इस नाराजगी को शांत करने के लिए OpenAI अब यूजर्स को एक महीने का ChatGPT Plus प्लान फ्री दे रही है। अभी तक यह ऑफर कहां-कहां दिया जा रहा है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई यूजर्स ने इस ऑफर मिलने का दावा किया है।

सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मानी गलती

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सफाई देते हुए माना कि कंपनी ने अमेरिकी सरकार के साथ डील फाइनल करने में जल्दबाजी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत जटिल मुद्दा है और इस पर सफाई की जरूरत है। हमने शुक्रवार को ही डील फाइनल करने की गलती कर दी। कंपनी ने अपनी पार्टनरशिप में बदलाव किया है और अब उसकी टेक्नोलॉजी को अमेरिकी नागरिकों की निगरानी करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

कंपटीटर Claude को फायदा

OpenAI की इस गलती का सबसे ज्यादा फायदा उसकी कॉम्पिटिटर कंपनी Anthropic को हुआ है। Anthropic ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह ऑटोनोमस हथियारों और अमेरिकी नागरिकों पर मास सर्विलांस के लिए अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं होने देगी। इसके बाद Claude चैटबॉट के डाउनलोड में तेजी आई है। कंपनी अब यूजर्स को अपने पाले में लाने के लिए नए फीचर्स भी बढ़ा रही है।