Movie prime

किसानों के लिए BSNL का बड़ा तोहफा! अब सिर्फ 1 में मिलेगा 4G सिम, रोज 2GB डेटा फ्री

BSNL ने चंदौली, सोनभद्र और मीरजापुर के दूरदराज गांवों में 4G नेटवर्क विस्तार अभियान शुरू किया है। गांवों में नए मोबाइल टावर लगाए गए हैं और सिर्फ ₹1 में 4G सिम दिया जा रहा है। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिम और फ्री कॉलिंग सुविधा भी मिलेगी।

 
BSNL
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पूर्वांचल के ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। चंदौली, सोनभद्र और मीरजापुर के उन गांवों में अब 4G नेटवर्क पहुंचाया जा रहा है, जहां अब तक मोबाइल इंटरनेट और बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

BSNL की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी लोगों को सिर्फ ₹1 में 4G सिम उपलब्ध करा रही है, जबकि किसानों को मुफ्त सिम और फ्री कॉलिंग सुविधा भी दी जाएगी।

तीन जिलों के 130 गांवों में लगाए गए नए 4G टावर

बीएसएनएल द्वारा सैचुरेशन और एलडब्ल्यूई परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर स्वदेशी 4G मोबाइल टावर लगाए गए हैं। योजना के तहत- चंदौली के 16 गांव, सोनभद्र के 101 गांव, मिर्जापुर के 13 गांव में नए 4G मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में पहले हाई-स्पीड नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे ग्रामीणों को संचार और इंटरनेट सेवाओं में भारी परेशानी होती थी।

सिर्फ ₹1 में मिलेगा BSNL 4G सिम

प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय बीएसएनएल शिवपुरवा के जनसंपर्क अधिकारी अनीश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों और चंदौली के नौगढ़ ब्लॉक में विशेष कैंप लगाकर लोगों को 4G सिम वितरित किए जा रहे हैं।

इस योजना के तहत-

मात्र ₹1 में सिम कार्ड
रोजाना 2GB डेटा
प्रतिदिन 100 SMS
30 दिन की वैधता, दी जा रही है। BSNL का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ना है।

किसानों को मिलेगा फ्री सिम और मुफ्त कॉलिंग

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए BSNL ने विशेष सुविधा शुरू की है। योजना के तहत किसानों को, मुफ्त सिम कार्ड,
एक महीने की निशुल्क कॉलिंग सुविधा दी जाएगी।

यह ऑफर 31 मई तक लागू रहेगा। कंपनी का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की डिजिटल पहुंच मजबूत होगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

छात्रों और युवाओं को भी मिलेगा फायदा

BSNL की यह योजना सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में छात्रों और युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल सेवाओं के लिए बेहतर इंटरनेट सुविधा ग्रामीण युवाओं के लिए काफी मददगार साबित होगी।

डिजिटल इंडिया अभियान को मिलेगी रफ्तार

BSNL का यह अभियान डिजिटल इंडिया मिशन को ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। जिन गांवों में अब तक नेटवर्क की समस्या थी, वहां अब ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं और इंटरनेट सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी।