Movie prime

ChatGPT में शुरू हुआ WhatsApp जैसा Group Chat, जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर?

 
ChatGPT में शुरू हुआ WhatsApp जैसा Group Chat, जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर?
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I OpenAI अब केवल एक चैटबॉट कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि यह धीरे-धीरे एक ऑल-इन-वन ऐप की दिशा में बढ़ रही है। कंपनी ने ChatGPT में नया Group Chats फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर्स अपने दोस्तों के साथ एक ही चैट में AI की मदद ले सकेंगे। इससे प्लानिंग, फैसले लेना और बातचीत को और अधिक आसान बनाया जा सकेगा।

Group Chats फीचर क्या है?

यह फीचर यूजर्स को अपनी सामान्य चैट में दोस्तों को जोड़ने की सुविधा देता है, जहां ChatGPT भी साथ रहेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो AI जगह चुनने, बजट बनाने और अन्य सुझाव देने में मदद करेगा।

किन देशों में उपलब्ध?

फिलहाल यह फीचर पायलट प्रोग्राम के तहत जापान, न्यूजीलैंड, साउथ कोरिया और ताइवान में ChatGPT Free, Go, Plus और Pro यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। फीडबैक के आधार पर इसे अन्य देशों में विस्तार दिया जाएगा।

WhatsApp से कितना अलग?

Meta के WhatsApp में पहले से AI असिस्टेंट है, लेकिन वहां की चैट्स विज्ञापनों और पर्सनलाइज्ड कंटेंट के लिए इस्तेमाल होती हैं। OpenAI का फोकस ग्रुप डिसीजन और जानकारी को व्यवस्थित करने पर है, न कि विज्ञापनों पर।

कैसे काम करेगा फीचर?

चल रही चैट के दाईं ओर ऊपर दिए People आइकन पर टैप करके दोस्तों को जोड़ा जा सकता है। नया व्यक्ति जुड़ते ही ChatGPT पुरानी चैट की कॉपी बनाकर नए ग्रुप चैट में बदल देगा। अधिकतम 20 लोग लिंक से जुड़ सकेंगे। पहली बार जुड़ने पर नाम, यूजरनेम और फोटो वाली छोटी प्रोफाइल बनानी होगी। सभी ग्रुप चैट्स साइडबार में अलग सेक्शन में दिखेंगी।