Movie prime

स्कैम से बचाएगा ChatGPT, ऐसे पता चलेगा फर्जी मैसेज और ईमेल का

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

OpenAI का ChatGPT आज दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला एआई चैटबॉट बन चुका है। पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक, लोग इसका इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह चैटबॉट आपको ऑनलाइन स्कैम से बचाने में भी मदद कर सकता है।

कैसे पहचानता है स्कैम?

ChatGPT फ्रॉड पैटर्न और स्कैमर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों को समझकर फर्जी मैसेज या ईमेल की पहचान करता है। आमतौर पर फिशिंग मैसेज में जल्दीबाजी दिखाकर यूजर से पासवर्ड, OTP या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं। यह चैटबॉट मैसेज की भाषा, स्ट्रक्चर, व्याकरण की गलतियां और सेंडर की जानकारी को देखकर अंदाजा लगा सकता है कि मैसेज संदिग्ध है या नहीं।

स्कैम से बचने के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आपको किसी मैसेज या ईमेल पर शक हो, तो सबसे पहले उसे कॉपी कर लें
ध्यान रखें कि उसमें दिए गए किसी लिंक पर क्लिक न करें।
इसके बाद ChatGPT खोलकर उस टेक्स्ट को पेस्ट करें और पूछें कि यह मैसेज असली है या फिशिंग स्कैम।
चैटबॉट आपके टेक्स्ट का विश्लेषण कर बताएगा कि उसमें कौन-कौन से जोखिम वाले संकेत मौजूद हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान:

ChatGPT एक टेक्स्ट एनालिसिस टूल की तरह काम करता है, यह किसी लाइव साइबर सिक्योरिटी डेटाबेस से जुड़ा नहीं होता।
हमेशा अपने स्तर पर भी जांच-पड़ताल जरूर करें।
मैसेज या ईमेल पेस्ट करते समय अपनी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पासवर्ड, OTP आदि हटा दें।

कुल मिलाकर, ChatGPT एक सहायक टूल के रूप में स्कैम पहचानने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन पूरी तरह उसी पर निर्भर रहना सही नहीं है। सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।