Movie prime

क्या आपके साथ भी हुआ Investment Scam? RBI के इस Portal पर दो मिनट में करें शिकायत

 
Online Investment Scam
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Sachet Portal: डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दौर में जहां सुविधा बढ़ी है, वहीं ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘सचेत पोर्टल’ (Sachet Portal) शुरू किया है, जहां कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत आसानी से दर्ज कर सकता है। सचेत पोर्टल का उद्देश्य इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं, अनधिकृत चिट फंड, अवैध वित्तीय कंपनियों और ऑनलाइन ठगी से बचाना है। साथ ही यह शिकायतों को तेजी से संबंधित नियामक संस्था तक पहुंचाकर समाधान में मदद करता है।

सभी शिकायतें एक ही जगह से दर्ज करें

RBI के इस पोर्टल पर आपको सभी प्रमुख शिकायत प्लेटफॉर्म के लिंक एक ही जगह मिलते हैं। जैसे- • साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जा सकते हैं।

• तत्काल सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं।

• म्यूचुअल फंड, स्टॉक ब्रोकर या निवेश योजना से जुड़ी शिकायतें SEBI Scores Portal पर की जा सकती हैं।

• बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतें IRDAI को भेजी जाती हैं।

• पेंशन योजनाओं की शिकायतें PFRDA के पास जाती हैं। अगर आपको यह नहीं पता कि आपकी शिकायत किस संस्था के अधीन आती है, तो पोर्टल पर ‘नियामक की जानकारी नहीं है’ विकल्प चुनकर सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद RBI की टीम खुद आपकी शिकायत सही विभाग तक पहुंचाती है।

कैसे करें शिकायत दर्ज?

वेबसाइट पर जाएं — https://sachet.rbi.org.in ‘शिकायत दर्ज करें

टैब पर क्लिक करें

कंपनी या संस्था का नाम, योजना का विवरण, समस्या का संक्षिप्त विवरण और मोबाइल नंबर भरें

सबमिट करने के बाद आपको एक संदर्भ संख्या (Reference Number) मिलेगी, जिससे आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

यहां पर भी कर सकते हैं शिकायत

अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो 24x7 हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल या दूरसंचार विभाग के चक्षु पोर्टल पर भी रिपोर्ट की जा सकती है।