Movie prime

गेमर्स सावधान! GTA 6 के नाम पर बड़ा हो सकता है बड़ा स्कैम, साइबर फ्रॉड भेज रहे फर्जी अर्ली एक्सेस लिंक

 
गेमर्स सावधान! GTA 6 के नाम पर बड़ा हो सकता है बड़ा स्कैम, साइबर फ्रॉड भेज रहे फर्जी अर्ली एक्सेस लिंक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : गेमिंग प्रेमियों के बीच बहुप्रतीक्षित GTA 6 को लेकर जहां उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं इसी बीच साइबर ठगों ने गेमर्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देशभर में GTA VI के नाम पर फर्जी बीटा इनवाइट और नकली वेबसाइटों के जरिए ठगी के मामले बढ़ रहे हैं।

कैसे हो रहा है नया स्कैम?

जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी गेमर्स को ईमेल या मैसेज भेजकर दावा करते हैं कि उन्हें GTA VI का अर्ली एक्सेस या बीटा वर्जन खेलने का मौका मिला है। इसके साथ एक लिंक भी भेजा जाता है, जो देखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसा लगता है।

जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है, जहां गेमिंग अकाउंट, नाम, पता, जन्मतिथि और कई मामलों में बैंकिंग डिटेल्स तक मांगी जाती हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति यह जानकारी दर्ज करता है, उसका डेटा सीधे साइबर ठगों तक पहुंच जाता है और वह ठगी का शिकार बन सकता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, Rockstar Games ने अभी तक किसी भी प्रकार के GTA VI बीटा प्रोग्राम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इस तरह के सभी ऑफर पूरी तरह फर्जी हैं।

कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से?

- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें

- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें

- गेमिंग या बैंकिंग डिटेल्स किसी वेबसाइट पर साझा न करें

- अगर पासवर्ड डाला है तो तुरंत बदल दें

- बैंकिंग जानकारी साझा होने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें