Google का नया फीचर बचाएगा फोन की मेमोरी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
New Delhi : स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बड़ी स्टोरेज वाला फोन लेने के बाद भी कुछ समय में फोटो, वीडियो, फाइल्स और ऐप्स की वजह से मेमोरी भर जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग ऐप्स डिलीट कर देते हैं, लेकिन अब बिना ऐप हटाए भी फोन की स्टोरेज खाली की जा सकती है।
ऐप्स को ऑटोमैटिकली आर्काइव करने का विकल्प
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Play Store में ऐप्स को आर्काइव करने का फीचर दिया गया है। इस फीचर की मदद से कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स अपने आप आर्काइव हो जाते हैं, जिससे फोन की स्टोरेज बचती है और ऐप का डेटा व प्रोग्रेस सुरक्षित रहती है। जरूरत पड़ने पर ऐप को दोबारा ओपन करते ही पुराना डेटा वापस मिल जाता है।
ऐसे करें ऑटोमैटिक आर्काइव फीचर ऑन
- सबसे पहले फोन में Google Play Store खोलें।
- स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
- General ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां Automatically Archive Apps स्विच को ऑन कर दें।
इस सेटिंग के बाद जब भी फोन की स्टोरेज कम होगी, सिस्टम अपने आप कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को आर्काइव कर देगा।
Cached Data क्लियर कर बचाएं स्पेस
ऐप्स के Cached Data को क्लियर करके भी फोन में काफी स्टोरेज खाली की जा सकती है। इसके लिए हर ऐप की सेटिंग में जाकर कैश डेटा हटाना होता है। हालांकि यह प्रक्रिया थोड़ा समय ले सकती है, लेकिन इससे फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से कैश क्लियर करना और कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को आर्काइव करना स्टोरेज मैनेजमेंट का सबसे आसान तरीका माना जाता है।
